Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में लिया भाग

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता और राज्य में विकास कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से चर्चा की।बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने पर चर्चा, नक्सल विरोधी अभियानों में सहयोग और समन्वय पर जोर, राज्यों के बीच सूचना साझा करने के तरीकों पर चर्चा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा।

error: Content is protected !!