Advertisement Carousel

त्यौहारी सीजन पर नहीं मिल रही कन्फर्म टिकट, तो ये आसान टिप्स आपके लिए कर देंगे कमाल…

नई दिल्ली दिवाली और छठ बड़े त्योहार आ गए हैं, जिसमें दूसरे प्रदेशों में नौकरी करने वाले अपने घर जरूर जाएंगे। इस दौरान ट्रेन में टिकट बुक करने की बहुत मारामारी है। सारी ट्रेनें लगभग फुल चल रही हैं, इसलिए सीट का कन्फर्म होने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में यात्री इन तरीकों का इस्तेमाल करके कन्फर्म टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रेनों की बुकिंग करते समय ले सकते हैं ये ऑप्शन
भारतीय रेलवे ने 2015 में अल्टरनेट ट्रेन अकोमोडेशन स्कीम की शुरूआत की थी। इसकी मदद से बुकिंग करते समय आप दूसरी ट्रेनों में बुकिंग का ऑप्शन ले सकते हैं। आप एक साथ 7 ट्रेनों ऑप्शन में रख सकते हैं। इसका फायदा यह है कि आपकी सीट कन्फर्म नहीं हुई, तो फिर विकल्प की 7 ट्रेनों में सीट खाली होने की स्थिति में आपको अलॉट हो जाती है। इसमें यह गारंटी नहीं है कि आपको सीट अलॉट हो ही जाए, लेकिन कन्फर्म होने की संभावनाएं ज्यादा हो जाती है।

तत्काल का ऑप्शन का उपयोग करके देखें
भारतीय रेलवे तत्काल बुकिंग के रूप में टिकट को कन्फर्म करने की सुविधा देता है। टिकट कन्फर्म न होने पर तत्काल बुकिंग के ऑप्शन का उपयोग करना चाहिए। यह आपको एक मौका देता है, जिससे टिकट कन्फर्म हो सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि यात्रा से 24 घंटे पहले ही यह ऑप्शन खुलता है। यहां भी आपको रेलवे 100 फीसदी गांरटी नहीं देता है कि टिकट कन्फर्म हो ही जाए, लेकिन संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आप तत्काल बुकिंग का ऑप्शन खुलने के बाद जल्दी बुकिंग कर लेते हैं, तो टिकट कन्फर्म हो जाएगी।

IRCTC विकल्प योजना की मुख्य विशेषताएं
IRCTC की विकल्प योजना मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलती है। इस योजना में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता। प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को स्वचालित रूप से वैकल्पिक ट्रेनों के लिए पुनः आवंटित किया जाता है, जिससे यात्रा की प्रक्रिया सरल हो जाती है। हालांकि, एक बार वैकल्पिक ट्रेन में स्थानांतरित होने के बाद यात्री अपनी शुरुआती बुकिंग वाली ट्रेन में वापस नहीं जा सकते। यह योजना यात्रा को सुगम बनाती है और यात्रियों के लिए समय की बचत करती है।

error: Content is protected !!