Saturday, April 19, 2025
बड़ी खबर 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े नगरीय निकाय कर्मी,...

6 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े नगरीय निकाय कर्मी, हड़ताल की तैयारी…

-

रायपुर । 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगरीय निकायों के कर्मचारी 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने जा रहे हैं। इससे पहले 12 नवंबर से 14 नवंबर तक कर्मचारियों ने बिलासपुर में हड़ताल किया था। लेकिन शासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि, 6 सूत्रीय मांगों पर शासन कोई सार्थक पहल नहीं कर रहा है। अब तक सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। नगरीय निकाय के कर्मचारी आगामी चुनाव में परिवार सहित मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। कर्मचारियों ने इससे संबंधित प्रपत्र भरवाकर जिला कलेक्टर बिलासपुर और विभागीय मंत्री नगरीय प्रशासन को पत्र भेजा है।

नगरीय निकाय के अधिकारी नहीं कर रहे आदेश का पालन

प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया है कि, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कई नगरीय निकायों में एक से तीन माह का वेतन भुगतान लंबित है। इस बारे में विभागीय मंत्री अरूण साव ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है। राज्य शासन ने 1 तारीख को वेतन भुगतान करने के लिए आदेश जारी किया है लेकिन निकायों के अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए 184 नगरीय निकाय कर्मचारियों ने 11 दिसंबर 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है।

ये हैं कर्मचारियों की मांगे
1.लंबित वेतन भुगतान सहित 1 तारीख को ट्रेजरी के जरिए वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
2. नगरीय निकायों के प्लेसमेंट ठेका पद्धति को खत्म किया जाए।
3. ओल्ड पेंशन योजना जल्द लागू किया जाए।
4. मृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
5. 12 वर्ष की सेवा पूरा करने वाले कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
6. छठवें और सातवें वेतनमान की एरियर राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!