Monday, June 30, 2025
बड़ी खबर भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची...

भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

-

नई दिल्ली। भाजपा ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची (BJP Candidates List) जारी की है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) नें आंध्र प्रदेश से रयागा कृष्णैया, हरियाणा से रेखा शर्मा और ओडिशा से सुजीत कुमार को टिकट दिया है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यसभा की छह खाली सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इन सीटों पर 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश की तीन, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर चुनाव होंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं हरियाणा चुनाव में भी BJP को जीत हासिल हुई। ऐसे में अब इन राज्यसभा उपचुनाव पर सबकी नजर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस उपचुनाव में विपक्ष कैसा प्रर्दशन करती है।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!