Sunday, June 29, 2025
हमारे राज्य बीजापुर में IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल....

बीजापुर में IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल….

-

बीजापुर । बीजापुर में नक्सलियों ने एक और विस्फोट को अंजाम दिया है। गुरुवार की सुबह नक्सलियों ने आइईडी विस्फोट किया है। इस धमाके में सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक़, जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुतकेल के जंगल में नक्सलियों ने इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) ब्लास्ट किया है। गुरुवार की सुबह पुतकेल कैंप से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 229 और कोबरा की ज्वाइंट फोर्स एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी। टीम संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन अभियान पर निकली थी। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई और सीआरपीएफ के दो जवान इसकी चपेट में आ गए। दोनों जवान का कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Latest news

सीएम साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

रायपुर 29 जून 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ....
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!