Advertisement Carousel

अंबिकापुर में बीजेपी की बड़ी जीत! मंजूषा भगत बनीं महापौर, कांग्रेस के गढ़ में खिला कमल

अंबिकापुर। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए महापौर पद पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा की प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के अजय तिर्की को लगभग 11,000 वोटों के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है, और विधायक भवन में जश्न का माहौल बना हुआ है।

भाजपा का ‘महापौर मास्टरस्ट्रोक’!

भाजपा ने इस बार 2019 के चुनाव की तुलना में 8% ज्यादा वोट शेयर हासिल किया है, जो बताता है कि जनता ने इस बार बदलाव को चुना।

टीएस सिंहदेव के गढ़ में भाजपा की सेंध

अंबिकापुर, जिसे टीएस सिंहदेव का मजबूत किला माना जाता है, वहां भाजपा ने बड़ी सेंध लगा दी है। इससे पहले यहां कांग्रेस का दबदबा रहा था, लेकिन मंजूषा भगत की जीत ने नए राजनीतिक समीकरण बना दिए हैं।

खुशियों का माहौल, विधायक भवन में बंटी मिठाई

भाजपा की जीत के साथ ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। विधायक भवन में गुलाल उड़ाया गया, पटाखे फोड़े गए, और मिठाइयां बांटी गईं

कौन हैं मंजूषा भगत?

  • भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष
  • सरगुजा भाजपा की उपाध्यक्ष
  • पहले भी पार्षद रह चुकी हैं
  • जनता के बीच मजबूत पकड़ और सामाजिक कार्यों में सक्रिय

अगला पड़ाव – विकास का वादा!

जीत के बाद मंजूषा भगत ने कहा,
“यह जनता की जीत है। भाजपा की सरकार और नगर निगम मिलकर अंबिकापुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा अपनी इस जीत को नगर निगम के कामों में कैसे बदलती है और जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है!

error: Content is protected !!