रायगढ़ नगर निगम चुनाव में इस बार भाजपा की आंधी चली और कांग्रेस उड़ गई! महापौर पद पर भाजपा के जीवर्धन चौहान ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से शानदार जीत दर्ज की, वहीं नगर निगम के 48 वार्डों में से 34 पर भाजपा के पार्षदों ने परचम लहराया। कांग्रेस को सिर्फ 12 वार्डों में संतोष करना पड़ा, जबकि बसपा और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी अपनी जगह बना ली।
इस चुनाव में भाजपा का “विकास मंत्र” लोगों के सिर चढ़कर बोला। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विकास कार्यों और नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुणधर दिवान की सटीक रणनीति ने पूरा खेल बदल दिया। मतदाताओं ने कांग्रेस के “परिवारवाद” को साइड कर दिया और भाजपा के “विकासवाद” को गले लगाया।
ओपी चौधरी ने तंज कसते हुए कहा, “जनता ने पहले विधानसभा में, फिर लोकसभा में और अब निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को नकार दिया है। भाजपा सिर्फ विकास की राजनीति करती है और जनता को विकास चाहिए!”
अब रायगढ़ में नया सियासी सूरज चमक रहा है, जहां भाजपा ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है, क्योंकि जनता अब नारे नहीं, नतीजे देखना चाहती है!