Advertisement Carousel

भाजपा ने तीन नेता निष्कासित, जमील शाह, इंद्र कुमार पटेल और सुमिला राय के नाम शामिल

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई

एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विरोधी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए जिले के तीन नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उन नेताओं पर की गई जिन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ा था।

प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश संख्या 2615, 2616, 2617 (दिनांक 17 मार्च 2025) के तहत जमील शाह, इंद्र कुमार पटेल और सुमिला राय को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया। इन नेताओं ने मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका, लेदरी नगर पंचायत और खोंगापानी नगर पंचायत चुनाव में पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर निर्दलीय या विरोधी प्रत्याशियों का समर्थन किया था।

यह आदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जगदीश राम रोहड़ा द्वारा जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया कि अनुशासन भंग करने वालों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है

पार्टी का कड़ा संदेश

इस निष्कासन को भाजपा संगठन में अनुशासन को बनाए रखने की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी कार्यकर्ता व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को संगठन से ऊपर नहीं रख सकता

भाजपा सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश है कि अगर वे अनुशासन तोड़ेंगे, तो उन्हें भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

error: Content is protected !!