Sunday, June 29, 2025
बड़ी खबर नौकरी का झांसा देकर 4 लाख की ठगी, फर्जी...

नौकरी का झांसा देकर 4 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो ठग गिरफ्तार

-



रायपुर, 23 अप्रैल।

लोक निर्माण विभाग (PWD) में नौकरी लगाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी करने वाले दो ठगों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में खुद को PWD का एसडीओ बताने वाला विजय कुमार यादव उर्फ विवेक और फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने वाला एनोस दास शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी हीरालाल राजवाड़े ने 12 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी विजय यादव ने एक स्कूल निरीक्षण के बहाने ब्लॉक पोड़ी (कोरबा) पहुंचकर खुद को पीडब्ल्यूडी का अधिकारी बताया। उसने बताया कि विभाग में सब इंजीनियर वर्ग 1 एवं वर्ग 2 के पदों पर भर्ती होनी है, विशेषकर आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लिए सीटें खाली हैं।

विश्वास में लेकर आरोपी ने रायपुर के घड़ी चौक के पास अलग-अलग किश्तों में 4 लाख रुपये लिए। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र देकर नौकरी नहीं लगाई और धोखाधड़ी की। इस काम में उसका साथी एनोस दास भी शामिल था, जो फर्जी दस्तावेज तैयार करता था।

सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. विजय कुमार यादव उर्फ विवेक (39 वर्ष), निवासी – महेन्द्रगढ़ (हरियाणा), वर्तमान पता – दलदल सिवनी, थाना पंडरी मोवा, रायपुर।
  2. एनोस दास (52 वर्ष), निवासी – विनोबा भावे नगर, इंद्रावती कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, रायपुर।

मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 155/2025 के तहत बी.एन.एस. की धारा 318(4), 336(3), 340(1), 340(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक पियुष बघेल, आरक्षक दीपक सेन, महेन्द्र वर्मा, सुनील चंदेल और रघुवीर ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!