Monday, May 19, 2025
बड़ी खबर शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सप्लायर अशोक...

शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सप्लायर अशोक अग्रवाल के घर छापा

-


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर में शराब सप्लायर अशोक अग्रवाल के निवास पर छापा मारा है। यह छापा सरगुजा संभाग के ACB डीएसपी प्रमोद खेस के नेतृत्व में रविवार सुबह डाला गया।

जानकारी के अनुसार, अशोक अग्रवाल का घर अंबिकापुर के रामनिवास कॉलोनी में स्थित है। ACB की टीम ने घर की गहन तलाशी ली और घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल शुरू की है। प्रारंभिक सूचना है कि अशोक अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी माने जाते हैं।

एंटी करप्शन ब्यूरो को संदेह है कि अग्रवाल की भूमिका छत्तीसगढ़ में हुए करोड़ों के शराब घोटाले में अहम रही है। इसी कड़ी में दस्तावेजों, लेन-देन की जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

ACB सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में और भी लोगों पर शिकंजा कस सकता है। फिलहाल ACB की टीम घर में मौजूद दस्तावेजों की छानबीन कर रही है और कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल छापा और जांच प्रक्रिया जारी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!