Advertisement Carousel

सत्ता का नशा? भाजपा नेत्री ने ग्रामीण को थाना परिसर में पीटा, वीडियो वायरल


कोरबा, बांकीमोंगरा।
भाजपा की पूर्व पार्षद और नेत्री ज्योति महंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई करती नजर आ रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह मारपीट बांकीमोंगरा थाना भवन के ठीक सामने, परिसर के भीतर हुई।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बरेडिमुड़ा निवासी एक ग्रामीण किसान अपने बैल लेकर रावणभाठा मैदान मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर बात करते हुए गाली दे बैठा, जो कथित तौर पर भाजपा नेत्री ने अपने ऊपर ले ली। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि पहले सड़क पर और फिर थाना परिसर में ही भाजपा नेत्री और कुछ युवकों ने उस युवक की पिटाई कर दी।

वीडियो में ज्योति महंत अश्लील गालियां देती नजर आ रही हैं और कहती हैं, “मर जाएगा तो भी फर्क नहीं पड़ता।” वायरल वीडियो में वे युवक को सड़क पर गिराकर थप्पड़ और लातों से मार रही हैं। आसपास खड़े कुछ युवक उनका समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। जब एक शख्स इस घटना का वीडियो बना रहा था, तो भाजपा नेत्री के एक परिचित ने कैमरे के सामने हाथ रख दिया और वीडियो बनाने से मना किया।

पीड़ित युवक का आरोप है कि उसे मारने के बाद थाना लाया गया और यहां मामला रफा-दफा करने के एवज में 3 से 4 हजार रुपये भी वसूले गए। उसका कहना है कि बिना पैसा दिए कोई सुनवाई नहीं होती, इसलिए उसने मजबूरी में रकम दी।

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। सवाल उठ रहे हैं कि जब थाना परिसर में भी आम नागरिक सुरक्षित नहीं, तो कानून का राज किस दिशा में है? क्या किसी जनप्रतिनिधि को यह हक है कि वह कानून को अपने हाथ में ले?

वहीं, इस मामले में भाजपा नेत्री ज्योति महंत से पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन नही हो सका हैं।


(

error: Content is protected !!