Advertisement Carousel

पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की बेरहमी से हत्या, बौखलाए नक्सलियों की कायराना करतूत

बीजापुर: बीजापुर जिले के ग्राम केशामुंडी में नक्सलियों ने सोमवार रात पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की निर्ममता से हत्या कर दी। मौके पर भाकपा माओवादी संगठन की भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा भी बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने पर भैरमगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान और घटना का विवरण

मृतक की पहचान केशामुंडी गांव के निवासी भदरू सोढ़ी (41 वर्ष), पिता हिडमा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात नक्सली भदरू के घर में घुसे और कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान परिवार के सदस्य कुछ भी करने में असमर्थ रहे।

पर्चे में नक्सलियों का दावा

घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा छोड़े गए पर्चे में लिखा गया है कि भदरू को पुलिस को जानकारी देने के आरोप में मारा गया। पर्चे में यह भी उल्लेख है कि नक्सली उसे पहले ही मारना चाहते थे, लेकिन वह बच गया था। ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए पर्चे में कहा गया है कि पुलिस के साथ किसी भी प्रकार का संपर्क रखना गंभीर परिणाम दे सकता है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलने पर भैरमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस नक्सली घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

error: Content is protected !!