Advertisement Carousel

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू, संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस आयुक्त


16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव


रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू कर दी गई है। इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।


राज्य सरकार ने इस अवसर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नई व्यवस्था के तहत रायपुर शहरी क्षेत्र कमिश्नर के अधीन रहेगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था अलग पुलिस अधीक्षक संभालेंगे।


इस निर्णय से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

error: Content is protected !!