Advertisement Carousel

नशे के सौदागर पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की संपत्ति जप्त


बिलासपुर। नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिविल लाइन पुलिस ने नशे के सौदागर की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को जप्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, उस्लापुर स्टेशन के पास पूर्व में एक महिला को मादक पदार्थों की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया था। मामले की विस्तृत जांच के दौरान पुलिस को आरोपी द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का पता चला। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संपत्ति को जप्त कर लिया गया।

बिलासपुर पुलिस ने अब तक 15 नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल साढ़े पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को फ्रिज किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


error: Content is protected !!