Sunday, June 29, 2025
बड़ी खबर जशपुर में भव्य रूप से मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,...

जशपुर में भव्य रूप से मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास

-


जशपुर, 21 जून
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में चक्रासन, अर्धचक्रासन, कपालभाति, प्राणायाम जैसे विविध आसनों का प्रदर्शन हुआ। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “योग कोई नया आविष्कार नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा का वैज्ञानिक उपहार है। आज 175 से अधिक देशों में योग की गूंज है।” उन्होंने स्कूली बच्चों की भागीदारी की सराहना करते हुए योग को एकाग्रता और मानसिक शांति के लिए अनिवार्य बताया।

108 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने 107.81 करोड़ रुपये के 64 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें जशपुर विधानसभा क्षेत्र में 85 कार्यों के लिए 61.20 करोड़ और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 29 कार्यों के लिए 30.81 करोड़ रुपये की योजनाएं शामिल रहीं।

इसके अलावा, 11.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ‘नालंदा परिसर’ का भूमिपूजन किया गया, जहां 500 विद्यार्थी एक साथ अध्ययन कर सकेंगे।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आह्वान

मुख्यमंत्री ने बरसात के मौसम को देखते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, विधायक रायमुनी भगत सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” रही, जिसमें पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच संतुलन का संदेश दिया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!