PWD परीक्षा घोटाले पर कांग्रेस का तीखा तंज, वायरल हो रहा ‘मुन्नी बाई 2.0’ पोस्ट



रायपुर/बिलासपुर, 13 जुलाई 2025:
बिलासपुर में सामने आए PWD परीक्षा नकल प्रकरण ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। इस पूरे मामले में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर ‘मुन्नी बाई 2.0’ नाम से एक पोस्ट वायरल की है।

वायरल हो रहे एक कथित पत्र में यह दावा किया गया है कि कुछ वर्ष पूर्व केदार कश्यप की पत्नी की जगह उनकी साली परीक्षा में शामिल हुई थीं और पकड़ी भी गई थीं। उस समय तो कार्रवाई हुई थी, लेकिन अब जबकि बिलासपुर में कैमरे और वॉकी-टॉकी के जरिए नकल का मामला सामने आया है, तो FIR तक दर्ज नहीं की गई है।

कांग्रेस का कहना है कि “एक ही तरह की घटना में दोहरी कार्रवाई क्यों?” यही नहीं, वायरल पोस्ट में विधानसभा में मुलाकात और ‘पुराने मामले की याद दिलाने’ की बात भी लिखी गई है।

राजनीतिक हलकों में हलचल
यह पोस्ट सामने आने के बाद भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सरकार दबाव में काम कर रही है और आरोपियों को संरक्षण दे रही है।


error: Content is protected !!