Advertisement Carousel

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ के शहरों ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर टॉप पर रहे तीन नगर


नई दिल्ली/रायपुर, 17 जुलाई 2025:
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजों में छत्तीसगढ़ के शहरों ने एक बार फिर देशभर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। राज्य के तीन नगरीय निकायों ने विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

  • नगर पंचायत बिल्हा को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया।
  • बिलासपुर ने तीन लाख से दस लाख आबादी की श्रेणी में देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव प्राप्त किया।
  • कुम्हारी, जिसकी जनसंख्या 20 से 50 हजार के बीच है, को देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर चुना गया।

इन उपलब्धियों के तहत कुल सात नगरीय निकायों को भारत सरकार के केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विजेता नगरीय निकायों को पुरस्कार प्रदान किए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर सभी विजेता निकायों को बधाई देते हुए कहा,
“यह पुरस्कार हमारे निकायों की प्रतिबद्धता, नागरिकों के सहयोग और स्वच्छता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।”

समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, साथ ही सम्मानित निकायों के महापौर व अध्यक्षगण उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं पुरस्कार ग्रहण किए। इस ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी समारोह में शामिल हुए।


  • बिल्हा: देश का No.1 स्वच्छ शहर (20,000 से कम आबादी)
  • बिलासपुर: No.2 स्वच्छ शहर (3-10 लाख आबादी)
  • कुम्हारी: No.3 स्वच्छ शहर (20-50 हजार आबादी)

error: Content is protected !!