रायपुर। फैशन की दुनिया में प्रदेश के युवाओं को मंच देने वाली प्रतिष्ठित संस्था नीहार प्रोडक्शन आगामी 3 अगस्त को वुड केसल होटल में ‘मिस्टर, मिस और मिसेज़ सीजन-3’ का भव्य आयोजन करने जा रही है। ग्रैंड फिनाले शाम 5 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम की आयोजक नेहा पटेल ने बताया कि इस बार प्रदेशभर से प्रतिभागियों को शामिल करते हुए तीन कैटेगरी में 50 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। शनिवार 20 जुलाई को वुड केसल ऑडिटोरियम में हुए ऑडिशन में मिस्टर, मिस और मिसेज़ के फाइनलिस्ट का चयन किया गया।
मिस कैटेगरी में दो वर्ग बनाए गए — वर्ग A में मीडियम और वर्ग B में 17 से 40 वर्ष की प्लस कैटेगरी। वहीं मिसेज़ कैटेगरी में प्रतिभागियों को हाइट के आधार पर दो वर्गों — 5.3 फीट से कम और 5.3 फीट से अधिक — में बांटा गया।



चयनित प्रतिभागियों के लिए 1 अगस्त से ग्रूमिंग सेशन की शुरुआत वुड केसल परिसर में ही की जाएगी। प्रतिभागियों के रहने व खाने (लंच-डिनर) की भी संपूर्ण व्यवस्था की गई है।
फिनाले के विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में विधायक, पद्मश्री अभिनेता अनुज शर्मा, और फिल्मी हस्ती योगेश अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
