Advertisement Carousel

गाय की निर्मम हत्या: शंकरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल


बलरामपुर/शंकरगढ़ राकेश कन्नौजिया की रिपोर्ट


गाय की निर्मम हत्या के एक सनसनीखेज मामले में शंकरगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जरहाड़ीह (पतराटोली) में सामने आई, जहां ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके से गौमांस के अवशेष, टंगिया, छुरा, बाल्टी और अन्य सामग्री बरामद की है, जो घटना की पुष्टि करते हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मोहना पहाड़ी कोरवा है, जिसने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल कर लिया है। अन्य आरोपियों ने भी अपराध में संलिप्तता स्वीकारी है।

इस मामले में पुलिस ने पशु संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शंकरगढ़ थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है, और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ग्रामवासियों की सजगता और पुलिस की तत्परता से यह मामला समय रहते उजागर हुआ। पशु क्रूरता से जुड़े मामलों पर प्रशासन की सतर्कता आने वाले दिनों में और सख्त होती दिखाई दे सकती है।


error: Content is protected !!