Advertisement Carousel

CGMSC घोटाला: इलाज के नाम पर लूटी मलाई, अब ED ने मारी सीधी कंघी



लग्जरी लाइफ का खेल खत्म, 40 करोड़ की संपत्ति जब्त – कारें, जमीनें और खातों का पैसा भी सीज

रायपुर।
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खेला गया अरबों का खेल अब प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन (CGMSC) घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है।

जब्त की गई संपत्तियों में दो लग्जरी कारें, जमीन-जायदाद और बैंक खातों में जमा मोटी रकम शामिल है।

यह कार्रवाई मोक्षित कॉर्पोरेशन लिमिटेड और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ की गई है। आरोप है कि दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की खरीदी में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई। ठेकेदारी में भारी कमीशनखोरी और राजनीतिक संरक्षण में यह पूरा खेल संचालित हुआ।

ईडी ने यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की है। इससे पहले भी इस घोटाले में कई अधिकारियों और सप्लायरों के खिलाफ जांच की जा चुकी है।

क्या है CGMSC घोटाला?
सरकारी अस्पतालों में दवाइयों और मेडिकल इक्विपमेंट्स की खरीद में फर्जी बिल, घटिया क्वालिटी और ऊंची दरों पर भुगतान – इन तीनों के जरिए जनता की सेहत के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया।

अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सिर्फ कुछ डायरेक्टर और उनके करीबी ही दोषी हैं, या फिर यह पूरी व्यवस्था का खेल है?


error: Content is protected !!