Advertisement Carousel

शंकर नगर में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

रायपुर। भाजपा जिला रायपुर शहर के आह्वान पर शंकर नगर वार्ड में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निकाली गई इस यात्रा में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और भारत माता की जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम के संयोजक सुधीर चौबे थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश कांवड़िया, जिला सह कार्यालय मंत्री अनिल बाघ, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर व संजय कश्यप, मंडल महामंत्री सुधीर कुमार चौबे, प्रदेश ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मलकर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मूनलाईट इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल न्यू शांति नगर व शंकर नगर विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

error: Content is protected !!