1.20 लाख रुपये के नशीले इंजेक्शन और दवाइयाँ बरामद, आरोपी जेल भेजा गया
अंबिकापुर।
नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनतरई पंचायत भवन के पास से एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनोद सैनी के रूप में हुई है।
आबकारी टीम ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 20 हजार रुपये की कीमत के नशीले इंजेक्शन और दवाइयाँ बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इस कारोबार में सक्रिय था।
उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
