Advertisement Carousel

रामगढ़ पहाड़ी मामले में बीजेपी ने बनाई तीन सदस्यीय समिति


अंबिकापुर। रामगढ़ पहाड़ी पर उठ रहे विवाद के बीच बीजेपी ने अध्ययन समिति का गठन कर दिया है। पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं, विधायक रेणुका सिंह और भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी सदस्य होंगे। समिति को सात दिनों के भीतर तथ्यात्मक अध्ययन कर रिपोर्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को सौंपनी होगी।


उल्लेखनीय है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कोल उत्खनन को पहाड़ी में दरार का कारण बताया था। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर रामगढ़ पहाड़ी को संरक्षित करने की मांग भी की थी।


स्थानीय लोगों के लिए रामगढ़ पहाड़ी आस्था का केंद्र है, जिसका संबंध श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी से माना जाता है। पर्यटन मंत्री बनने के बाद विधायक राजेश अग्रवाल के कार्यकाल में यह मामला और तूल पकड़ चुका है।

error: Content is protected !!