Advertisement Carousel

गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : 10 नक्सली ढेर, शव लाने में दुर्गम रास्ते बने बाधा, मृत नक्सलियों की हुई पहचान


गरियाबंद। मटाल पहाड़ियों में गुरुवार को हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने नक्सल संगठन के 10 सक्रिय सदस्यों को ढेर कर दिया, जिनमें 6 पुरुष और 4 महिला नक्सली शामिल हैं। सभी नक्सली संगठन के बड़े और जिम्मेदार पदों पर सक्रिय बताए जा रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, मृत नक्सलियों की पहचान इस प्रकार हुई है –
मनोज बालकृष्णन (सीसीएम)
प्रमोद उर्फ पांडु (एसजेडसी/ईस्टर्न ब्यूरो)
विमल (डीवीसीएम/तकनीकी टीम)
विक्रम (सिनापाली एसीएम)
समीर (मनोज सुरक्षा टीम)
उमेश (एसीएम/एसडीके डिप्टी कमांडर)
अंजलि (एसडीके एसीएम)
सिंधु (एसीएम/तकनीकी टीम)
रजिता (एसीएम/तकनीकी टीम)
आरती (पीएम/तकनीकी टीम)


बताया जा रहा है कि शवों को बाहर निकालने में जवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहाड़ी क्षेत्र की खड़ी चढ़ाई और दुर्गम रास्तों की वजह से शवों को मुख्यालय तक पहुंचाने में देरी हो रही है। जवान शवों को लेकर निकल चुके हैं और संभावना जताई जा रही है कि वे शाम 4 बजे तक मुख्यालय पहुंच जाएंगे।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है और सुरक्षा बल इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। जवान नक्सलियों के ठिकानों पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में से कुछ संगठन की गतिविधियों को दिशा देने वाले बड़े चेहरे थे, जिनकी मौत नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका साबित होगी।
इस मुठभेड़ से न केवल गरियाबंद बल्कि बस्तर अंचल के पूरे नक्सली नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस तरह की लगातार कार्रवाई से नक्सली संगठन की कमर तोड़ दी जाएगी।

error: Content is protected !!