Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ से सटे गढ़चिरौली में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो महिला नक्सली ढेर

Business concept.

राजनांदगांव/गढ़चिरौली।
छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एटापल्ली तालुका के पोस्ते गट्टा जांबिया अंतर्गत मौजा में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।


सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अहेरी के नेतृत्व में सी-60 कमांडो की पांच टीमें और सीआरपीएफ 191 बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे। जंगल की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की गई तो माओवादियों ने पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो महिला नक्सली मारी गईं।


घटनास्थल से एक स्वचालित एके-47 राइफल, एक अत्याधुनिक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

error: Content is protected !!