अंतरराज्यीय उठाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले हुई 34,500 रुपए की उठाईगिरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जीपीएम पुलिस ने अंतरराज्यीय नट गिरोह के चार सदस्यों को मध्यप्रदेश के शहडोल से गिरफ्तार किया है।
जांच में पता चला कि आरोपी बैंक से लेनदेन करने वालों पर नजर रखते थे और मौका पाकर वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रभान नट उर्फ बबलू, करण साहू, राजू नट और सूरज द्विवेदी शामिल हैं। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई थानों में मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की रकम, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में उठाईगिरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

error: Content is protected !!