रायपुर, 22 फरवरी 2026।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अगले दिन नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में विधायकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान विधायक दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जनप्रतिनिधियों के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह आत्मीय सहयोग उन्हें प्रदेश की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह और सहयोग ही प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करने और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति देता है।
