Advertisement Carousel

बड़ी खबर : विवादित टिप्पणी मामले में अमित बघेल भगोड़ा घोषित


रायपुर। राजधानी पुलिस ने विवादित टिप्पणी मामले में आरोपी अमित बघेल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया है।


जानकारी के अनुसार, रायपुर पुलिस ने अमित बघेल की तलाश में शहर के भीतर और बाहर कई ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।


अमित बघेल के खिलाफ कुछ दिन पहले विवादित टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।

error: Content is protected !!