Advertisement Carousel

वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा — कांग्रेस ने मुसलमानों को बदनाम किया, आतंकवाद को दिया संरक्षण


रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को देश की एकता से दूर रखने और उन्हें आतंकवादी छवि में पेश करने का काम किया है।


डॉ. राज ने कहा कि जब भी कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है, तो कांग्रेस नेता उसे “लादेन भाईजान” या “मीर वाइज को चाचा” जैसे शब्दों से संबोधित कर आतंकवाद को परोक्ष समर्थन देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आतंकवाद की राजनीति करती रही है, जबकि भाजपा राष्ट्रवाद और देश की अखंडता का समर्थन करती है।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश का मुस्लिम समाज राष्ट्रभक्ति में अग्रणी है और उसे बदनाम करने की साजिश अब सफल नहीं होगी।

error: Content is protected !!