Advertisement Carousel

कोयला घोटाला मामले में बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट से सभी आरोपियों को रेगुलर जमानत


रायपुर। बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सौम्या चौरसिया, रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी समेत सभी आरोपियों को रेगुलर जमानत दे दी है। इस फैसले को राज्य की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में अहम मोड़ माना जा रहा है।


अब तक अंतरिम जमानत पर बाहर चल रहे आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से स्थायी राहत मिल गई है। अदालत ने जमानत देते हुए आरोपियों को राज्य से बाहर रहने के निर्देश भी जारी किए हैं।
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाला बग़ाची की पीठ ने की।

अभियुक्तों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे, हर्षवर्धन परघनीया, शशांक मिश्रा, तुषार गिरी और मुक्त गुप्ता ने मजबूती से पक्ष रखा, जबकि राज्य शासन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी और अतिरिक्त महाधिवक्ता रवि शर्मा ने दलीलें पेश कीं।


सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से कोयला घोटाले की जांच और आगामी कानूनी प्रक्रिया पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है।

error: Content is protected !!