Advertisement Carousel

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को होगी रिलीज़, अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट का बड़ा ऐलान


अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट भारत की सबसे लोकप्रिय और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइज़ी ‘मिर्ज़ापुर’ को पहली बार बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म मिर्ज़ापुर यूनिवर्स की एक बिल्कुल नई और अनसुनी कहानी पेश करेगी।


एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है।


मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह फिल्म दर्शकों को उसी रॉ, रियल और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल और सिनेमैटिक अनुभव के साथ।


फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फज़ल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) की बहुप्रतीक्षित वापसी हो रही है। इनके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
भारत की सबसे आइकॉनिक OTT फ्रैंचाइज़ी अब सिनेमाघरों में अपनी नई कहानी के साथ तहलका मचाने को तैयार है।

error: Content is protected !!