Advertisement Carousel

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर समेत दो अधिकारी गिरफ्तार

Business concept.


अंबिकापुर (सरगुजा) में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंहा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, दोनों अधिकारियों ने एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को अपने कार्यालय ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!