Advertisement Carousel

वन सचिव से फोन पर अभद्रता: मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप निलंबित, दूसरी बार हुई सख्त कार्रवाई

Business concept.


मनेंद्रगढ़ वन मंडल के डीएफओ मनीष कश्यप को वन सचिव से फोन पर अभद्र व्यवहार करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर की गई है।


जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी को केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों के सिलसिले में वन सचिव ने डीएफओ कश्यप से जानकारी मांगी थी, लेकिन बातचीत के दौरान उन्होंने मर्यादाहीन और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस गंभीर मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री तक पहुंची, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया गया।


गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कश्यप विवादों में आए हों। इससे पहले भी वे सूरजपुर डीएफओ रहते हुए ग्रामीणों की शिकायतों पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा निलंबित किए जा चुके हैं। लगातार विवादों में रहना उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक अनुशासन पर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!