Advertisement Carousel

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 जुआरी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक की रकम जब्त


रायपुर, 23 फरवरी 2026।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के नॉर्थ जोन द्वारा जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर 6, दीदी के ढाबा के पास दबिश देकर 19 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना खमतराई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।


जब्ती का विवरण
नकदी: ₹2,52,520
मोबाइल फोन (20 नग): अनुमानित कीमत ₹2,50,000
कुल जब्ती: ₹5,02,520


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश पत्ते, नगदी और मोबाइल फोन गवाहों की मौजूदगी में जब्त किए।


थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 129/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्र में लगातार असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें धनेली, रावाभाठा, उरकुरा, बंजारी नगर, भनपुरी, दोन्देकला और खुडमुड़ी क्षेत्र के निवासी शामिल हैं।


पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!