Advertisement Carousel

कुलतूली में गरजे खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, परिवर्तन यात्रा की तैयारियों पर मंथन


रायपुरपश्चिम बंगाल।
कुलतूली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 129 के अंतर्गत कुलतूली मंडल के ग्राम कुंदखली स्थित जमतरा बाजार में छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक का मुख्य फोकस क्षेत्र में प्रस्तावित “परिवर्तन यात्रा” की तैयारियों पर रहा। मंत्री बघेल ने यात्रा के उद्देश्य, संभावित मार्ग, जनसंपर्क अभियान और अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा क्षेत्रीय समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करना है।


मंत्री बघेल ने कार्यकर्ताओं से सुझाव भी आमंत्रित किए और कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही तय होती है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से सक्रिय भूमिका निभाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।


बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित सभा को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। सभा की तैयारियों, जनसमर्थन जुटाने और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की शक्ति प्रदर्शन का अवसर है, जिसे सफल बनाने के लिए सभी को समर्पित भाव से जुटना होगा।


बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय पदाधिकारियों ने मंत्री बघेल का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

error: Content is protected !!