विधानसभा में उठा नक्सल सरेंडर और पुनर्वास का मुद्दा, 2,937 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में नक्सलियों के सरेंडर और पुनर्वास नीति का मुद्दा गूंजा। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने सरकार से वर्ष 2023 से अब तक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या, इनामी नक्सलियों का आंकड़ा और दी गई प्रोत्साहन राशि का ब्यौरा मांगा।


जवाब में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 9 फरवरी 2026 तक कुल 2,937 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 1,496 इनामी नक्सली शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि पुनर्वास नीति के तहत अब तक 5 करोड़ 64 लाख रुपये की प्रारंभिक सहायता राशि दी जा चुकी है, जबकि 49 करोड़ 34 लाख रुपये की इनामी राशि अभी शेष है। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि आत्मसमर्पण करने वालों की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाती है, जिसे वे तीन वर्ष बाद निकाल सकते हैं।


प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने पुनर्वास प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की, वहीं सरकार ने इसे नक्सल उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

error: Content is protected !!