Advertisement Carousel

‘धुरंधर’ फिल्म पर सियासी बवाल, बघेल के बयान पर सरकार का पलटवार


रायपुर में फिल्म धुरंधर को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिल्म को “चमचागिरी की पराकाष्ठा” बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।


बघेल ने कहा कि देश में आतंकवाद की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और ऐसे समय में सरकार को खुश करने के लिए इस तरह की फिल्में बनाई जा रही हैं। कांग्रेस ने भी धुरंधर को राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित बताया है।


वहीं, बघेल के बयान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनभावनाओं की कद्र नहीं करती और केवल अपने राजनीतिक एजेंडे पर काम करती है।

साव ने कहा कि देशहित में काम हो रहा है, इसलिए कांग्रेस को तकलीफ हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि बिना फिल्म देखे और समझे उसका विरोध करना उचित नहीं है।

error: Content is protected !!