बिलासपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीम ने इनामी सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी राजा बजाज और प्रदीप खत्री को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रायपुर से पकड़ा गया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से करीब 6 लाख रुपये नकद, 3 कार, 3 बाइक और 4 आईफोन जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से सट्टा संचालन में सक्रिय थे और फरार चल रहे थे।
आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में पहले से ही एफआईआर दर्ज है। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
