रायपुर, 24 मार्च 2026।
महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालु के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
