Advertisement Carousel

शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 3 और वाहन जब्त


रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 3 और वाहनों को जब्त किया गया है।


जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित डिस्टलरी में की गई जांच के दौरान यह कार्रवाई सामने आई है। EOW की टीम को डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर अवैध परिवहन के नेटवर्क का पता चला है।


जांच में खुलासा हुआ है कि वाहनों के माध्यम से अवैध शराब शासकीय दुकानों तक पहुंचाई जाती थी। इसके लिए ट्रांसपोर्टिंग में ऐसे लोगों का उपयोग किया जाता था जो गिरोह के भरोसेमंद माने जाते थे, ताकि गतिविधियों पर किसी को शक न हो।


EOW की कार्रवाई में अब तक कुल 16 वाहन पहले ही जब्त किए जा चुके हैं, जबकि ताजा कार्रवाई में 3 और वाहनों की जब्ती की गई है।
सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी अब अन्य संदिग्ध वाहनों और परिवहन नेटवर्क की भी जांच कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!