Advertisement Carousel

हैदराबाद में CISF के DIG बने छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह


रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने बुधवार को हैदराबाद स्थित मुख्यालय में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के साउथ जोन-2 के उप महानिरीक्षक (DIG) के रूप में पदभार ग्रहण किया।


इस पद पर रहते हुए संतोष सिंह के अधिकार क्षेत्र में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक की सभी CISF इकाइयां शामिल रहेंगी। इनमें खदानें, औद्योगिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) और अन्य संवेदनशील संस्थान प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके पास होगी।


इसके अलावा उन्हें पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय (PHQ) में DIG के पद पर पदस्थ थे। वे छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!