Advertisement Carousel

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से साइबर ठगी, भाजपा नेता के पीए बनकर ठगों ने ऐंठे 10 हजार रुपए


रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने आम लोगों के बजाय भाजपा विधायक Purandar Mishra को निशाना बनाया। आरोपी ने खुद को भाजपा नेता Nitin Nabin का पीए बताकर विधायक से 10 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए।


मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने विधायक पुरंदर मिश्रा को फोन कर कहा कि वह नितिन नवीन के कार्यालय से बोल रहा है। बातचीत के दौरान उसने वाहन में तत्काल डीजल डलवाने की बात कहते हुए पैसों की जरूरत बताई। राजनीतिक पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने विधायक को अपने झांसे में ले लिया।


बताया जा रहा है कि भरोसा होने पर विधायक ने आरोपी द्वारा बताए गए खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में मामला संदिग्ध लगने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति की पहचान केवल फोन कॉल के आधार पर सत्यापित किए बिना पैसे ट्रांसफर न करें, चाहे सामने वाला कितना भी परिचित या प्रभावशाली व्यक्ति का नाम क्यों न ले रहा हो।

error: Content is protected !!