भाजपा नेता लखन लाल श्रीवास्तव ने गरीबी से तंग आ कर पिता के मौत के बाद बेटी को लिया गोद, ताउम्र शिक्षा और देख – भाल करने का किया वादा

०० मै हूँ तुम्हारा पढाई पिता हु – लखन लाल

कोरिया / हाल ही में एक मामला प्रकाश में आया था जब गरीबी और बीमारी से तंग आकर कमल सरकार नें फांसी लगा आत्महत्या थी। लेकिन निगम ने गरीब कमल सरकार के अतिमं संस्कार के लिए लकड़ी तक नही दिया था, परिवार वालों नें चंदा इकठ्ठा कर अतिमं संस्कार किया था। इस खबर को स्थानीय मिडिया ने बड़े संजीदा तौर पर उठाया था जिसके बाद भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव ने मृतक कमल सरकार के घर पहुँच मृतक की बडी बेटी रिया सरकार को गोद ले लिया है और कहा है की पढ़ाई के लिए पिता की कमी नहीं होगी, मै हूँ तुम्हारा पढाई पिता हु कहते हुए तत्काल पहली क़िस्त के तौर पर 5 हजार रूपये भी दिया ।

जिले के नगरीय क्षेत्र चिरमिरी के डोमनहिल वार्ड क्रमांक 37 में निवासरत कमल सरकार जिसने अपनी बीमारी और गरीबी के कारण पुरे परिवार को भूखे मारने की नोबत आने और अचानक अपनी दोनों बेटियों की बीमारी की जानकारी पर अपने ही घर के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी जानकारी पत्नी के वापस घर आने के बाद हुई थी, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के दोनों बेटियों ने चन्दा कर मृतक कमल सरकार का पीएम के बाद अंतिम संस्कार किया था घटना के बाद छोटी छोटी बच्चियों ने रोते बिलखते नम आँखो से अपने पिता को बिदाई दी उसी मामले में जानकारी होने के बाद मृतक के घर संपूर्ण शहर में ऐसी अव्यवस्था के   कारण मौत का होना मुख्य चर्चा का विषय बना हुआ था, घटना के पांच दिन बाद भारतीय जनतापार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव ने अपनी पहल करते हुए पीड़ित परिवार के निवास स्थल पर जा कर घटना की सवेदना प्रकट करते हुए मृतक कमल सरकार की बड़ी बेटी जो एक लम्बे समय से बीमारी से ग्रषित रिया सरकार को गोद लिया और ताउम्र उसको अच्छी शिक्षा के साथ देख भाल की जिम्मेदारी ली और अपने आपको शिक्षा पिता की बात कही है और कभी आपको या आपके परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा इसका संकल्प लिया है।

error: Content is protected !!