कोरिया / जिले में नवपदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक एक्का ने आज जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें बंदियों से सौजन्य मुलाकात कर जेल व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होनें बंदियों को लीगल एण्ड क्लिनिक से अधिवक्ता की नियुक्ति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसी तरह श्री एक्का ने बंदियो से जेल में प्रदत्त शिक्षा, चिकित्सा, रहन-सहन, दैनिक कार्य में सकारात्मक सहयोग आदि के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एक्का ने बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा बंदियों की अचानक तबियत खराब होने पर उनके नियमित उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध कराने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर के न्यायधीषगण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा कोर्ट मैनेजर भी उपस्थित थे।
