कोरिया / प्रदेश के श्रम एंव खेल मंत्री भैयालाल राजवाडे बीते दिनों स्विटजरलैंड और स्पेन के दौरे पर गए हुए थे। वहां से लौटने के बाद गृह ग्राम पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होनें विदेश की व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया की वहां साफ सफाई को काफी महत्व दिया जाता है। हमकों भी स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा उन्होनें बताया कि वहां की सरकार खेल के लिए पच्चीस प्रतिशत सहयोग करती है जबकि पच्हतर प्रतिशत की राशि खेल संगठन से जुडे लोग जुटाते हैं। खेल में अगर हम प्रोत्साहित करते हैं तो हमारे पास खिलाडियों की कमी नहीं है। उनकों आगे लाने की जरूरत है।
विदेश दौरे से लौटे मंत्री ने कहा – हमारे पास खिलाडियों की कमी नहीं उनकों आगे लाने की है जरूरत
