कोरिया / चिरमिरी – उत्तर क्षेत्र एवं आदिवासी सरगुजा विकास प्राधिकरण की 24 वीं बैठक मंत्रालय सभाकक्ष में कल 15 जुलाई को दोपहर 1 बजे आहुत है। जिसमें सम्मिलित होने महापौर के. डोमरू रेड्डी रवाना होने से पहले अपने कार्यालय में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि कोयलांचल चिरमिरी में एसईसीएल के उत्पादित हो चुके लीज भूमि को राज्य सरकार को हस्तातंरण करने को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा उनके माँग पर गठित कमेटी के कार्यों में तेजी लाने हेतु विशेष टास्कफोर्स बनाकर चिरमिरी के लोगों को राज्य सरकार पट्टा दिलाने के दिशा में समयसीमा के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने की पुरजोर मॉंग करेगें। जिससे कि जल्द ही चिरमिरी के लोगों को पट्टा दिलाने की कार्यवाही मूर्त रूप ले सके।
महापौर के. डोमरू रेड्डी ने मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में चिरमिरी सहित सम्पूर्ण एसईसीएल क्षेत्र के रहवासियों के लिए बैकुण्ठपुर में प्राधिकरण के 21 वीं बैठक में उठाये विषय पर समिति गठित कर सम्बंधित कार्यवाही आगे बढ़ाकर सतत् मॉनिटरिंग करने की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को सम्पूर्ण चिरमिरी की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है। उन्होने कहा कि चिरमिरी सहित ऐसे अन्य शहरों एवं कस्बों के रहवासियों के स्थाई आशीयाने के लिए मेरा यह प्रयास चलता रहेगा और पट्टे के लिए जनता से किया वायदा अवश्य पूरा करूगॉं। साथ ही चिरमिरी में स्थाईत्व को लेकर चौक-चौराहों में मनगढ़ंत चर्चा कर माहौल खराब करने वाले लोगों को आग्रह करते हुए कहा है कि कृपया बिना पुख्ता जानकारी के शहर के आम लोगों के बीच इस तरह से अनिश्चतता का वातावरण न बनावें। महापौर ने चिरमिरी के आम जनजीवन को स्थिरता के साथ चिरमिरी में ही स्थाई आशीयाना बनाने का आमंत्रण भी दिया है और आश्वस्त करते हुए कहा कि चिरमिरी के स्थाईत्व के लिए उनका पहल सकारात्मक रूप से दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है और बहुत जल्द चिरमिरी में पट्टे के साथ-साथ स्थाई मकान बनायें भी जायेगें और जब तक डमरू रेड्डी महापौर हैं, किसी को कहीं जाने की आवश्यकता नही है। सबको यही बसाने को लेकर नगर निगम ठोस पहल कर रही है।
