Advertisement Carousel

जशपुर में लो-फ्लाइंग एयरक्राफ्ट क्रैश, जंगल में पेड़ से टकराया


जशपुर।
जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरसागढ़ा गांव के पास रतनपहली जंगल में एक एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट जमीन से करीब 30 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी अचानक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव के लिए टीम को मौके पर रवाना किया गया है। हादसा नारायणपुर थाना क्षेत्र के खुरसागढ़ा गांव के पास रतनपहली जंगल में हुआ है।


फिलहाल क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि बाकी है। जशपुर एसपी ने फोन पर बताया कि वे भी घटना स्थल के लिए रवाना हो रहे हैं और मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

error: Content is protected !!