Advertisement Carousel

विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी सरकार, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी


रायपुर:
छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। यह विशेष सत्र इसी महीने आयोजित हो सकता है।


सीएम साय के मुताबिक, विपक्ष के रुख के खिलाफ सरकार विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाएगी और इसे पारित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के व्यवहार को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।


इधर रायपुर में भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्ष का रवैया लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है, इसलिए विधानसभा में इस पर कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

error: Content is protected !!