Advertisement Carousel

आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मौत


कोरबा, 30 मई। जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरका दांड गांव में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन युवकों पर पेड़ की बड़ी डाल गिर गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों की पहचान शिवराम टेकाम (14 वर्ष), कमलेश बड़ा (18 वर्ष) और दिनेश तिर्की (17 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों एक ही गांव के निवासी और आपस में साथी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम क्षेत्र में अचानक तेज आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई थी। इसी दौरान तीनों युवक बचाव के लिए एक पेड़ के नीचे रुक गए। तभी तेज हवा के कारण पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर उन पर गिर गई, जिससे उनकी जान चली गई।


घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


सूचना मिलने पर पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।


उल्लेखनीय है कि शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का असर देखने को मिला, जिसके बीच यह दुखद हादसा सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!