Advertisement Carousel

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने भूपेश बघेल को बनाया पर्यवेक्षक

नई दिल्ली, 5 जून। आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।


जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Bhupesh Baghel तथा Ajay Sharma को झारखंड में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन द्वारा चुनावी प्रक्रिया की निगरानी, समन्वय और पार्टी विधायकों के साथ संवाद बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
यह आदेश एआईसीसी के महासचिव K. C. Venugopal द्वारा 5 जून 2026 को जारी किया गया।

error: Content is protected !!